राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका :- महामंडलेश्वर महंत संजय गिरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया

धूमधाम से मनाया गया महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी का 15वां सन्यास दिवस
हरिद्वार, 29 मई। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज का 15वां सन्यास दिवस संत समाज और श्रद्धालु भक्तों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संतों और भक्तों ने महामंडलेश्वर गर्व गिरी महाराज पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सन्यास दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजित संत समागम के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज को शुभकामनाएं देते हुए महामंडलेश्वर महंत संजय गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है।

महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज संत परंपरांओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने सामाजिक दायित्व का पालन करना चाहिए। संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि उन्होंने समाज और भक्तों के कल्याण के लिए सन्यास धारण किया। गुरूजनों से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार प्रसार करने के साथ सेवा कार्यो में भी महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। महंत सरयू दास, महंत मस्त गिरी, महंत सुरेशानंद, महंत हरीशानंद, महंत पंकज गिरी, महंत कार्तिक गिरी, महंत नैतिक गिरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी दिनेश दास, साध्वी सोनिया पुरी, समाजसेवी कदम सिंह मलिक, सुधीर पाल, जमीनरमी, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण शर्मा आदि ने भी महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज को सन्यास दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *