ब्रह्मलीन महंत महेंद्र सिंह की पुण्यतिथी पर किया फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 6 अक्तूबर। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे में 17वां आत्म रस कीर्तन तथा ब्रह्मलीन महंत महेंद्र सिंह महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर संत रघुवीर सिंह फिजियोथैरेपी सेंटर और आशीर्वाद हाल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी चेतनानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन समाज और देश को समर्पित होता है। उनके प्रति एक कार्य में सभी का हित निहित होता है।

स्वामी रवि देव वेदांताचार्य महाराज ने कहा आश्रम के श्री महंत जगजीत सिंह महाराज अपने गुरुदेव की कृपा से आश्रम को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। ब्रह्मलीन संत महेंद्र सिंह के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी स्वयं को सौभाग्यशाली और गौरांवित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संत महापुरुषों ने ब्रह्मलीन महेंद्र सिंह महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संत रघुवीर सिंह फिजियोथैरेपी केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वास्तविक निस्वार्थ सेवा भाव देखना है तो वाहेगुरु के दरबार में देखिए।

जहां निस्वार्थ भाव से सभी के लिए एक समान सेवा होती है। यह गुरु दरबार है ओर गुरु महाराज की कृपा से आम जनमानस की सेवा के लिए फिजियोथैरेपी केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह समाज पर एक बहुत बड़ा परोपकार है। समाज कल्याण की भावना से संत, महंत, महामंडलेश्वर, गुरुजन इस प्रकार के कार्य कर समाज को आइना दिखा देते हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महंत जगजीत सिंह महाराज, महंत दुर्गादास महाराज, महंत गोविंददास, महंत विष्णु दास महाराज, महंत भगत दास महाराज, जगदीशानंद शास्त्री महाराज, मोहन सिंह महाराज, महंत हर्षवर्धन दास महाराज, बाबा हठयोगी महाराज, विधायक आदेश चैहान, सतपाल ब्रह्मचारी महाराज, महंत कृष्णदेव महाराज, महंत शुभम गिरी, वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण महाराज, रमेशानंद महाराज, बाबा महंत नागेंद्र दास महाराज, मनोजानंद, धीरेंद्र रावत सहित भारी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *