सभी को कांवड़ियों का स्वागत सत्कार करना चाहिए-जटाशंकर श्रीवास्तव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 जुलाई। संगम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव के नेत्ृत्व में गंगा जल लेकर लौट रहे शिव भक्त कावंड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा भोजन प्रसाद प्रसाद वितरित कर उनकी यात्रा सकुशल संपन्न होने की कामना की। इस दौरान जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथी देवो भव् की परंपरा है।

विभिन्न राज्यों से गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों को अतिथी मानकर सभी को उनका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है। जिसमें लाखों करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल ले जाकर अपने अभिष्ट शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा सनातन धर्म को एक अनोखे रूप में विश्व पटल पर प्रदर्शित करती है। जिससे अन्य देशों के लोग भी सनानतन संस्कृति को अपना रहे हैं

इस दौरान ट्रस्ट के जिला सलाहकार रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विजय शुक्ला, सचिव राज तिवारी, प्रवक्ता सुधांशु शेखर, कमलेश सिंह, राम अवतार सिंह, शिव शंकर मिश्रा, रमेश पांडे, नितेश सिंह, पदम राजपूत, हरीश तिवारी, विभु तिवारी, मिथुन कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *