श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्कर्म करने चाहिए-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री
हरिद्वार, 24 सितम्बर। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में साईं धाम कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। गंगा तट से कथा स्थल तक निकाली गयी भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों महिला श्रद्धालु शामिल हुई। इस अवसर पर भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्कर्म करने चाहिएं। सत्कर्म से ही मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान एवं श्रीमद् भागवत को ही सत्कर्म बताया गया है। परम कल्याणकारी भागवत कथा के प्रभाव से मनुष्य के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं।

कथा के प्रभाव से मृतक आत्माओं को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अवश्य करना चाहिए। इस दौरान बाला रानी गौतम, शिव मोहन गौतम, रणधीर सिंह, पिंकी सिंह, रामनिवास, सरला, रूबी पांडे, किरण पांडे, प्रतिमा अग्निहोत्री, कमलेश, अलका चौहान, सलोनी सैनी, विभा कुशवाह, सरिता मिश्रा, सरोज यादव, अर्चना गौतम, विकास गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *