सरलता, विद्वता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज- कपिल मुनि

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जनवरी। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में संत समाज, जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालु भक्तों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज सरलता, विद्वता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने जीवन काल में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके जीवनकाल में ही भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति की।

संत जनों का आभार प्रकट करते हुए आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से निरंतर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। स्वामी राम प्रकाश हॉस्पिटल उसका एक उदाहरण है। श्रद्धांजलि सभा का संचालन आचार्य हरिहरानंद ने किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि, साध्वी प्राची दीदी, महामंडलेश्वर स्वामी मैत्री गिरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, भक्त दुर्गा दास, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, महंत दामोदर दास, महंत गंगादास, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ,रुड़की के मेयर गौरव गोयल, हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगई, विधायक आदेश चैहान, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग, श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, आप नेता नरेश शर्मा, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा सहित विभिन्न अखाडो आश्रमो के महंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *