समाधि स्थल पर दीप प्रज्वलित किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 अक्तूबर। सत्यज्योति क्रियायोग सेवाश्रम ट्रस्ट के सचिव सौरभ जोशी एवं भक्तों द्वारा सहयोग समाधि मंदिर में समाधि दीप उत्सव मनाया। सौरभ जोशी ने कहा कि सेवाश्रम ट्रस्ट के माध्यम से मानव उत्थान में प्रयास किए जा रहे हैं। दीपावली पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि परंपरांओं के अनुरूप ही पर्वो को मनाना चाहिए। सौरभ जोशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्धन असहाय निम्न वर्गो का त्यौहारों के मद्देनजर विशेष ध्यान रखना चाहिए। सभी के साथ मिलजुल कर पर्वो की खुशी को बांटे। उन्होंने कहा कि सेवा ट्रस्ट गरीब असहाय निर्धन परिवारों के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। प्रतिवर्ष समाधि स्थल पर दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। इस दौरान जगमोहन भट्ट व ट्रस्ट से रश्मि, डा.उज्ज्वल कुमार, चर्चित चेतन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *