महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम सिद्ध हो रही भाजपा सरकार-एडवोकेट सचिन बेदी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 19 फरवरी। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधान सभा प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सचिन बेदी ऐडवोकेट ने प्रतिदिन बढ़ती पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राज में आम नागरिक के अधिकार सुरक्षित नही है। प्रत्येक व्यक्ति अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल एवं नाकाब साबित हो रही हैं। हर रोज बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल व डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों में भी आये दिन भारी इजाफा हो रहा है।

दैनिक उपयोग की जरूरी चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा शासन काल में महंगाई चरम पर है। आम जन का महगाई से बुरा हाल है। लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कोरोना महामारी के चलते लोगों के काम- धन्धों, रोजगार एवं व्यापार पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। लोग कोरोना महामारी से अभी ठीक प्रकार से उभर भी नही पाये हैं कि आये दिन बढ़ती महंगाई ने सबको चिंता में डाल दिया है। लेकिन सरकार आम आदमी सुध लेने लेने को तैयार नहीं है।

प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने लोगों का जन जीवन अस्त -व्यस्त करके रख दिया है। महंगाई ने घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। महिलाओं के रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय मौन धारण किये हुए है। जो कि एक गम्भीर एवं चिंता का विषय है। सरकार लगातार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने हेतु ठोस कदम उठाए। जिससे आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *