दर्जनों महिलाओं ने ली विश्व हिन्दू संस्था की सदस्यता

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका
हरिद्वार, 19 फरवरी। विश्व हिंदू संस्था की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राजपूत के नेतृत्व में श्यामपुर कांगड़ी में दर्जनों महिलाओं ने विश्व हिंदू संस्था की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू संस्था के संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने सभी को संगठन की सदस्यता प्रदान की। देवेंद्र प्रजापति ने सभी को बधाई देते हुए ने कहा कि सभी एकजुट होकर संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि हिंदू हितों की रक्षा करना ही संगठन का उद्देश्य है। सभी मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को संगठित होकर ही अपने हकों की लड़ाई लड़नी है। मतभेद भुलाकर हिंदू समाज संगठित हो। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी ना साधे। न्याय के लिए अपनी आवाज को उठाना होगा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राजपूत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मातृशक्ति के सहयोग से संगठन को गतिशील बनाया जाएगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विश्व हिंदू संस्था की सदस्यता लेने वाली महिलाओं में सविता देवी, पूजा पांडे, रेनू पाल, गुड्डी देवी, माया देवी, मीना, आरती, पिंकी शर्मा, सुमन शर्मा, रीता कर्णवाल, रचना गुप्ता, अंजना पंडित, शशि कुकरेती, भारती डंग, किरणमाला, प्रकाशी चमोली, किरण गुप्ता, चित्रा शर्मा, उत्तरा देवी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *