पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 20 जनवरी। सपा के महंत शुभम गिरी में उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल की है। उसी तरह उत्तराखंड सरकार को भी पुरानी पेंशन योजना को लागू करना चाहिए। महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने में कर्मचारियो का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू की जानी जरूरी है।

सेवानिवृत्त कर्मचारी के लिए पेंशन एक बड़ा सहारा है। पेंशन के सहारे ही सेवा निवृत्त होने के बाद कर्मचारी अपनी जीविका चला पाता है। उत्तराखंड देश का बड़ा तीर्थ स्थल है। चारधाम यात्रा, कुंभ मेले जैसे आयोजन सरकारी कर्मचारियों के योगदान से ही सफल होते हैं। इसलिए सरकार को व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *