कच्ची शराब के साथ दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 जनवरी। थाना पथरी पुलिस ने एक शराब तस्कर को बीस लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब बनाने के उपकरण भट्टी आदि भी बरामद किए गए हैं। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपी विकास पुत्र धन सिंह निवासी गोविंदपुर, बहादराबाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल दीपक, नारायण सिंह व सन्नी शामिल रहे।