तनवीर
हरिद्वार, 17 फरवरी I महिला मोर्चा के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी का कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, दीपिका राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महिलाओं का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। पंचायतों से लेकर नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
आज महिलाएं पंचायत स्तर पर अपने गांव को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने के बाद महिलाएं राज्य के विकास में भी अपना योगदान दे रही है। आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा सराहनीय भूमिका निभाते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा।
इस दौरान संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिमला ढोडियाल, सन्तोष सैनी, नीतू चैहान, शालिनी यादव, सुचिता ध्यानी, रितू ठाकुर, सरिता अमोली, मंजू आदि नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का भी स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। स्वागत करने वाजों में रजनी वर्मा, मनु रावत, शर्मिला बगवाड़ी, रेणु शर्मा, मीनाक्षी, नीतू वर्मा, रीता शर्मा, तारा नेगी, आमरीन, ममता अग्रवाल, मोनिका यादव आदि शामिल रहे।