मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 44 के आनंद विहार में सड़क का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


वार्ड का चहंुमुखी विकास करना ही लक्ष्य-अहसान अंसारी
हरिद्वार, 27 अप्रैल। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के आनंद विहार में पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा शहर का विकास करने के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई सड़क का निर्माण का निर्माण शुरू करा दिया है।

क्षेत्र के लोगों की जरूरत के अनुसार सभी उपलब्ध करायी जाएंगी। पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड का चहुंमुखी विकास करना ही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर मंडी यूनियन हरिद्वार के अध्यक्ष इमरान मंसूरी, वसीम राव, वाजिद अली, इस्तखार अहमद, अखिल कुमार, आरिफ अंसारी, क्षेत्र के सफाई नायक कुसुम पाल, जाफिर अंसारी, शाकिर मंसूरी, रणवीर सैनी, सतीश शर्मा, रिटायर्ड दरोगा अर्जुन लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *