महानगर कांग्रेस ने की डकैती का जल्द खुलासा और लूटे गए माल की शत प्रतिशत रिकवरी की मांग

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 3 सितम्बर। महानगर कांग्रेस ने सर्राफा कारोबरी के शौरूम में हुई डकैती की वारदात का शीघ्र खुलासा और लूटे गए माल की शत प्रतिशत रिकवरी की मांग की। यूनियन भवन में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने प्रदेश और शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के बीच अतिव्यस्त इलाके में हुई दिन दहाड़े हुई डकैती की वारदात से लोगों में भय व रोष का माहौल है।

पुलिस को जल्द से जल्द से डकैतों को गिरफ्तार कर लूटे गए माल की शत प्रतिशत रिकवरी करनी चाहिए। युवा नेता वरुण बालियान और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधी बेखौफ हैं। जिसके कारण व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष अंकित चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा राज में न तो महिला सुरक्षित है न व्यापारी सुरक्षित है और न ही युवा सुरक्षित हैं।

वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि अपराधी बैखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी और इरफान अंसारी ने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट है और चोर, डकैतों के हौसले बुलंद हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जोकि बेहद चिंताजनक है। बैठक में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 5 सितंबर को जटवाड़ा पुल से पुराना रानीपुर मोड़ तक जनाक्रोश रैली निकालने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *