बड़े कलाकारों के साथ नजर आएंगे तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

बॉलीवुड में मशहूर कलाकार अन्नू कपूर व 3 इडियट्स के सरमन जोशी के अभिनय की फिल्म “सब मोह माया है ” 18 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। उससे पहले फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस स्प्रुहा जोशी भी हैं।

इस फिल्म की कुछ शूटिंग हरिद्वार में भी की गई थी। जिसमे शरमन जोशी अपने पिता बने अन्नू कपूर के साथ हरिद्वार हर की पोड़ी ब्रह्म कुण्ड आकर अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते हैं।

फिल्म में हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित भी काम कर रहे हैं‌। जिसमें पूजा का सभी कार्य तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित द्वारा सम्पन्न कराया जाता है। जो की फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता हैं।

उज्जवल पंडित ने कहा कि ये मेरे लिए नया अनुभव था। मैंने किरदार के हिसाब से अभिनय करने का प्रयास किया है उज्ज्वल पंडित ने कहा कि उत्तराखंड की सुंदरता फिल्म जगत को भा रही है। धार्मिक, पौराणिक एवं मनमोहक दृश्य, जंगल फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त है।

फिल्म के लॉन्च होने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। फिल्म की शूटिंग दो साल पहले की गई थी।