क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता-रवि बहादुर
हरिद्वार, 22 सितम्बर। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों के साथ फीता काटकर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में शिव विहार व सोना विहार कालोनी तथा ग्राम राजपुर में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़को के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं और क्षेत्र का विकास कर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्रथमिकता है।
आम जनता की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों के सभी मार्गाे को दुरस्त कराया जाएगा। इस मौक़े प्रधान वसीम, प्रधान प्रधान नीरज चौहान, प्रधान जोनी सिंह, अजमोद मोदी, राजिन्द्र चौहान, अशोक शर्मा, शक्ति सिंह, मोहित चौहान, शुभम, मनोज, संदीप चौधरी, सुमित राठौड,़ दीपक राम, संतोष, जितेंद्र, रोहित सैनी, सचिन, विशाल, विकास आदि मौजूद रहे।


