विधायक रवि बहादुर ने किया ग्रामीणों से संवाद

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 सितम्बर। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गांजा मजरा में ग्रामीणों से मुलाकात और संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा, और नीतियों से प्रभावित होकर ग्राम गांजा मजरा के नाथी राम कश्यप, सुखबीर कश्यप, विकास कुमार, महेंद्र कश्यप, महावीर, संजय कश्यप, मगन कश्यप, ज्ञानचंद कश्यप, सोमपाल आदि सहित कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

विधायक रवि बहादुर ने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। युवाओं के साथ आने से कांग्रेस की विचारधारा का प्रसार होगा और संगठन को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान खालिद, प्रधान राधेश्याम, कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सैनी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुसर्रत अली, पारस कुमार, विकास आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply