विधायक रवि बहादुर ने किया एक करोड़ की लागत से बनने वाले बाईपास मार्ग का शिलान्यास

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 फरवरी। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जसवाला में राज्य योजना से लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाले बाईपास मार्ग का शिलान्यास विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता है। राज्य योजन से लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। मार्ग का निर्माण होने पर ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्पित हैं। जनता की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों मंे सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधान देशराज, प्रधान नीरज चौहान, प्रधान प्रवीण चौहान, अजमत मोदी, जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली रावत, बुंदु प्रधान, पंकज सैनी, प्रदीप सैनी, लोकेश सैनी, रविंद्र सैनी, बीरेंद्र सैनी, राजू सैनी, ऐजाज़ अली, मोबिन, महरूफ सलमानी, सैफ अली, नदीम, सागर बेनीवाल, मनव्वर सलमानी, इरशाद सलमानी, मोज्ज्म, नदीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *