बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाए नगर निगम और वन विभाग-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 दिसम्बर। समाजसेवी सुनील अरोड़ा ने नगर निगम और वन विभाग से उपनगरी ज्वालापुर के विभिन्न मोहल्ले में बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने बताया कि उपनगरी ज्वालापुर के शिव विहार, सूरज नगर, अंबेडकर नगर समेत तमाम इलाकें में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदरों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बंदर लगातार घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। घर में घुसकर खाने का सामान उठा ले जाते हैं।

बंदरों के डर से महिलाएं बच्चे सभी डरे सहमे हुए हैं। बंदरों के डर से महिलाएं छत पर कपड़े सुखाने व अन्य कामों के लिए नहीं जा पा रही हैं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बंदरों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। छत पर या घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर भी बंदर हमले कर रहे हैं। सुनील अरोड़ा ने मांग की कि नगर निगम एवं वन विभाग के अधिकारी इस और ध्यान दें।

शहरी क्षेत्र से बंदरों को पकड़ा जाए और बंदरों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बंदरों के अलावा आवार कुत्तों से भी लोग परेशान हैं। आवार कुत्ते रोजाना दर्जनों लोगों को काट कर घायल कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले कई बच्चों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम और वन विभाग को बंदरों और कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए संयुक्त अभियान चलाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *