विडियो:-पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 22 अप्रैल। पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा हमारा ग्रह हमारी शकित थीम पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम के सभी 60 वार्डों और गंगा घाट परं विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की गई, जिससे शहर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत पन्ना लाल भल्ला इंटर कॉलेज से विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता के साथ एक जागरूकता रैली निकालकर की गई।

रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रैली के पश्चात विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें एंटी-लिटरिंग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा स्रोत पर कचरा पृथक्करण के महत्व को रोचक एवं संवादात्मक शैली में समझाया गया। इसके उपरांत एक हरित पहल के रूप में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें मेयर किरण जैसल एवं उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए हरित हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आनंदमयी सेवा सदन नगर निगम महिला इंटर कालेज में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने रचनात्मकता के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों के लिए एक क्षमता विकास प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पृथक्कृत कचरा संग्रहण प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply