पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसडीएम पूरण सिंह राणा ने किया नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 14 जून। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एस.डी.एम पूरण सिंह राणा ने संयुक्त रूप से नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, विद्युत पोल, सुरक्षा आदि विभिन्न समस्याओं व आवश्यकताओं तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए क्षेत्र का निरीक्षण किया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से डेरी संचालित करने, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, सड़कों पर विद्युल पोल आदि को लेकर कई शिकायतें पिछले दिनों प्राप्त हुई समस्याओं व शिकायतों के मद्देनजर संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। जो समस्याऐं मौके पर पाई गयी उनका चिन्हिकरण कर लिया गया है तथा शीघ्र ही संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं का निवारण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, सभासद व भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *