नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जुलाई। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रीन एनक्लेव नवोदय नगर में मुख्य सड़क एवं नाली निर्माण आदि विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रीन एनक्लेव सोसायटी के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत किया। राजीव शर्मा ने कहा कि नवोदय नगर कई विकास कार्य निर्माणाधीन है। कालोनी में जल्द ही कई सड़कों, नालियों, पुलियाओं के निर्माण के साथ ही हाई मास्ट लाईट आदि लगायी जाएंगी।

राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नगर पालिका क्षेत्र की प्रत्येक कॉलोनी का विकास कराया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में सफाई, पथ प्रकाश आदि कार्य भी निरंतर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई वार्डों में सड़कों, नालियों का कार्य पूरा हो चुका है और कई कार्य निर्माणाधीन हैं। शेष रह गए कार्यो को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर समाज सेवी अवनीश मिश्रा, कृष्णपाल चौधरी, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, अशोक शर्मा, दीपक नौटियाल, अवधेश राय, महावीर गुसाईं, युवा मोर्चा महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, लज्जाराम शर्मा, मदनेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, दुर्गेश यादव, अंकुश मलिक, आर्यन शर्मा, प्रदीप चंदेल, भानु प्रताप, मदनलाल शर्मा, सुरेंद्र नागर, गणेश पोखरियाल, पूरण भट्ट, अमित चैहान, रोशन खान, अरविंद शर्मा, अर्जुन पाल, अवी भारद्वाज, नवीन चैधरी, अभिषेक, दीपक शर्मा, हिमांशु पाल, गौरव शर्मा, शेखर तोमर, अनिल शर्मा, आर्यन शर्मा, सिनोय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *