पांच लीटर कच्ची शराब सहित दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 3 जुलाई। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद थाना पुलिस ने ग्राम शान्तरशाह में नैनसी होटल के पास से एक व्यक्ति को प्लास्टिक कैन में पांच लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी लाल निवासी दुल्ला वाला वाल्मिीकि बस्ती थाना खानपुर हाल निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल रणजीत सिंह व विपिन सकलानी शामिल रहे।