गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 28 मई। एनडीआरएफ टीम ने गंगा में डूब रहे युवक को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। दिल्ली निवासी रजत बंशी पुत्र अमित बंशी ठोकर नं.10, अग्रसेन घाट पर गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर तैनात 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम 15क्यू एवं जल पुलिस ने नाव व अन्य बचाव उपकरणों के साथ खोज एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू कर लिया।

अचेत अवस्था में मिले युवक को उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया। बचाव अभियान में एनडीआरएफ के 2 एसओ एवं 20 जवान शामिल रहे। एनडीआरएफ ने सभी से गंगा स्नान, आचमन एवं पूजा अर्चना करते समय सावधानी बरतने तथा गहरे पानी एवं तेज बहाव वाले क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply