तनवीर
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा.हरक सिंह रावत व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा भी हुए शामिल
हरिद्वार, 21 नवम्बर। जिला महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन गर्ग, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह तथा उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष डा.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने कार्यकर्ताओं के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। शिव मूर्ति चौक पर भगवान शिव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शिव मूर्ति चौक से वाल्मीकि चौक, पोस्ट ऑफिस, अपर रोड होते हुए हर की पैड़ी पहुंचे और गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा भी मौजूद रहे और उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में शराब कारोबार सनातन संस्कृति पर कलंक है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा जो लोग स्वयं को सनातनी बताते हैं, वे यह कैसे होने दे सकते हैं। वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने गंगाजल को साक्षी मानकर संकल्प लिया है कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाली, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली, किसानों पर अत्याचार करने वाली व लोकतंत्र को कमजोर करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ मैदान सबकी एक ही आवाज है लोकतंत्र की रक्षा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, विमला पांडेय, अंजु द्विवेदी, शशि झा, नलिनी दीक्षित, दीपिका गुप्ता, महेश प्रताप राणा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, सोम त्यागी, मनीष गुप्ता, आशीष प्रधान, उपेद्र पटुवर, याज्ञिक वर्मा, इसरार, सलमानी, इरफान अंसारी, अनिल भास्कर, विभाष मिश्रा, राजन कौशिक, नीतिन तेश्वर, उपेंद्र कुमार, मनोज सैनी, ओपी चौहान, वरुण बालियान, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद महावीर वशिष्ठ, राजीव पराशर, ग्रेस कश्यप, कैश खुराना, राजीव भार्गव, अजय गिरी, दीपकमणी गुप्ता, अरविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


