विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उदघाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 नवम्बर। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा के ग्राम ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर में राज्य योजना से 1 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्रं का विकास उनकी प्रथमिकता में है। मुख्य मार्ग व आंतरिक सड़कों का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए तत्पर हैं।

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गाे को दुरस्त कराया जाएगा। इस मौक़े पर प्रधान वसीम, तनवीर कुरैशी, असलम, राव आफाक, हाजी खुर्शीद मलिक, लियाकत सलमानी, इंतजार शाह, दिलशाद प्रधान, नसीम मालिक, साजिद अब्बासी, इलयास मालिक, बाली, खुर्शीद मेम्बर, अनूप, कुलदीप, राजबीर पंवार, महरूफ सलमानी, सागर बेनीवाल आदि लोग मौजूद रहे।