नीरारूण फाउंडेशन ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था नीरारूण फाउंडेशन की और से जगजीतपुर व कनखल क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने कहा कि प्रतिवर्ष संस्था की और से प्रतिवर्ष पौधारोपण किया जाता है। इस वर्ष भी पौधारोपण किया गया। लगाए गए पौधों की देखरेख भी की जाएगी। जिस प्रकार पर्यावरण निरंतर असुंतलित हो रहा है और गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में पर्यावरण को संतुलित करने का एक मात्र उपाय पौधारोपण ही है। पर्यावरण बचेगा तो ही धरती पर जीवन बचेगा। इसलिए सभी को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। सभी के सहयोग से ही पर्यावरण में आए असंतुलन को दूर किया जा सकता है।

पौधारोपण करने वालों में डा.अरूण कुमार कौशिक, नीरा कौशिक, दिव्या शर्मा, रीचा दक्ष, खुशी दुआ, नीतिश वालिया, आरती वैश्य, गीत वडेरा, अनीता वालिया, आयुषी कुशवाहा, रूचि, रूतम, परी गेरा, कशिश गेरा, मानव गेरा, अनन्या, परम, इशिका, अनुष्का गर्ग, शिवांश गर्ग, मीनाक्षी, आयुष, गौरव पांडे, मन्नत, रोनित, आरूषि कश्यप, अवनी, दीक्षा मलखानी, कृष्णा पोखरिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *