रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 28 जून। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रूड़की में मां बेटी के साथ हुई रेप की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। मां बेटी के साथ रेप जैसा जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों की पहचान होने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश में अपराधियों में पुलिस व कानून भय खत्म हो गया है। महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.संतोष चौहान व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला पांडे ने कहा कि अब प्रदेश में महिलाओं के साथ अबोध बालिकाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रतिदिन पूरे प्रदेश में बालिकाओं से अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं किए गए तो कांग्रेसजन प्रतिदिन प्रदर्शन करेंगे तथा शासन प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मजबूर करेंगे। विपिन पेवल व हरद्वारी लाल ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि रेप के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाया जाए और प्रभावी ढंग से पैरवी कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलायी जाए।

प्रदर्शन व पुतला फूंकने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, एडवोकेट सतीश दुबे, हाजी रफी खान, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, बी.एस. तेजियान, वरिष्ठ नेता बीना कपूर, सुनील कुमार अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, आकाश बिरला अध्यक्ष आई.टी.प्रकोष्ठ, नवेज अंसारी, हरद्वारीलाल, सत्यपाल शास्त्री, वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीश प्रसाद, बृजमोहन बड़थ्वाल, सपना सिंह, आशा यादव, सुमन अग्रवाल, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद मोहम्मद जफर, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद शाहबुद्दीन, हरद्वारी लाल, सत्येंद्र वशिष्ठ, महासचिव जितेंद्र सिंह, विपिन पेवल, मनोज जाटव, त्रिपाल शर्मा, राजेश चैहान आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *