तनवीर
हरिद्वार, 7 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय में शिक्षिक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दयानंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि की कुलपति प्रो.प्रतिमा मेहता करेंगी। प्रतियोगिता संयोजक सुनील कुमार ने बताया कि शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के 50 से कम तथा अधिक आयु वर्ग के दो समूहों मे 100 मीटर दौड (महिलाओं के लिए 50 मीटर) गोला फेंक, 100 मीटर की धीमी साईकल रेस के साथ म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। प्रतियोगिता मे छात्र तथा छात्रायें भी भाग लेंगी। छात्राएं 100 मीटर, 200मीटर, 800 मीटर दौड, गोला फेंक, लम्बी कूद, धीमी साईकल रेस तथा 4 गुना 100 मीटर रिले रेस शामिल में प्रतिभाग करेंगी। जबकि छात्र अन्य प्रतियोगिताएं के साथ 1500 मीटर दौड में भी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें डा.प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार तथा डा.बिन्दु मलिक शामिल हैं। सुनील कुमार ने बताया कि महिला तथा पुरूष वर्ग के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी है। उन्होेंने बताया कि प्रतियोगिता मे ऑन-द-स्पॉट प्रविष्ठियों के माध्यम से भी प्रतिभाग किया जा सकता है।


