चाकू समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 7 मार्च। कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक आरोपी को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान लकसर पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान आकाश गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल को चाकू के साथ दबोच लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल मनोज शर्मा व होमगार्ड शुभम शामिल रहे।