राष्ट्रीय व्यापार मंडल की मांग पर मुख्यमंत्री ने लगायी पॉड कार परियोजना पर रोक-संजीव चौधरी

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अगस्त। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारियांे ने प्रैस को बयान जारी कर पॉड टैक्सी पर रोक के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत को धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य मे जो भी निर्णय हो, उसमें व्यापारी हितो का ध्यान रखा जाए। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल निरन्तर सरकार से माँग करता रहा है कि योजनाओ मे व्यापारी का अहित ना हो इस बात का ध्यान रखा जाए और प्रभावित व्यापारियो के लिए सरकार की क्या मनसा है। इसको भी बताया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मांग को गंभीरता से लेते हुए पॉड टैक्सी परियोजना पर रोक लगा कर व्यापारियों का दिल जीत लिया है। चौधरी ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं को शहर से बाहर लाया जाना चाहिए। ताकि व्यापार और विकास दोनों ही चलते रहें। व्यापारी हमेशा सरकार और प्रदेश के विकास के साथ खड़ा रहता है। ऐसे मे व्यापारी की आवाज़ सुन कर सरकार ने बड़ी पहल की है। चौधरी ने कहा कि व्यापारी प्रदेश के आर्थिक विकास की रीढ़ है और हमेशा किसी भी संकट के समय आगे खड़ा दिखाई देता है। अब सरकार ने भी व्यापारी का साथ दिया है।

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल सदैव सरकार और प्रदेश के हित मे साथ खड़ा होगा। धन्यवाद करने वालों मे प्रदेश महामंत्री सुदिश श्रोत्रीय, जिला अध्यक्ष विनीत धीमान, महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंदर सिंह, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, विधानसभा अध्यक्ष रानीपुर ओमप्रकाश फन्नी, जिला महामंत्री भारत तलुजा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल, विशाल माथुर, अशोक गिरी, संगीता बंसल, स्नेहलता चौहान, कुलदीप खंडेलवाल, अजीत सिरोही, संजय सिन्हा, अर्पण ग्रोवर, अनिल तेश्वर, पुष्पेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार, विजय धीमान अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *