आपरेशन कालनेमि ,श्यामपुर पुलिस ने दबोचे 9 बहरूपिए बाबा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 अप्रैल। आपरेशन कालनेमि के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने 9 बहरूपिए बाबाओं को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाबाओं का बहरूप धारण तंत्र मंत्र और जादू टोने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नमामि गंगे घाट चंडीघाट व चिड़ियापुर क्षेत्र से 9 फर्जी बाबाओं रामचरण दास चेला कैलाशानन्द निवासी दक्षिण काली मन्दिर चण्डीघाट, गंगा साहु पुत्र जमना साहु, मंगू सिंह पुत्र तुंगल सिंह निवासी चण्डीघाट माजरा, खदेरु पुत्र रामरुप, मोहन कुमार पुत्र सहदेवराम निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर, लालगिरी पुत्र विस्वानाथ निवासी चण्डीघाट श्मशान घाट, घनश्याम पुत्र देव सिंह निवासी लक्कड बस्ती चौकी चौक, जुगणु गुरु अमरनाथ निवासी धनपुरा थाना पथरी व मुन्ना चेला संजीव सिंह निवासी चण्डीघाट छोला बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई संतोष सेमवाल, हेडकांस्टेबल चालक फिरासत हुसैन, कांस्टेबल सन्दीप रावत, अनिल रावत एवं राजवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *