तनवीर
हरिद्वार, 11 फरवरी। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता अभियान पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत थाना पथरी पुलिस टीम ने एंकर फैक्ट्री मे महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति एप्प. उत्तराखंड पुलिस एप्प, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया तथा पुलिस स्टाफ से भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का आग्रह किया।


