विडियो:-राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता,पुरूष और महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Haridwar News Sports
Spread the love


तनवीर
निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत करें खिलाड़ी-ओमप्रकाश जमदग्नि

हरिद्वार, 4 अप्रैल। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में योगस्थली स्पोटर्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। दूसरे दिन पुरूष वर्ग के मुकाबलों में पिथौरागढ़ के सक्षम ने हिमांशु बोरी को हराकर जीत हासिल की। चंपावत के प्रियांशु वर्मा ने सरोज राणा को शिकस्त दी।

काशीपुर के रोहन ने अल्मोड़ा के शिवम अधिकारी को हराकर जीत हासिल की। महिला वर्ग में नैनीताल की गुंजन ने रुद्रपुर की निकिता को हराया। उधम सिंह नगर की सविता ने हल्द्वानी की सुरभिका को हराया। पिथौरागढ़ की कोमल लोहिया ने बागेश्वर की अंजलि को हराकर जीत हासिल की।


खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य मंत्री ओमप्रकाश जगदंबिनी ने कहा कि खेलों में कैरियर बनाना है तो निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से उत्तराखंड के खिलाड़ी देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग खेल आत्मरक्षा का भी सशक्त माध्यम है।

राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। अर्जुन अवार्डी एवं गोल्ड मेडलिस्ट पदम बहादुर, अविनाश भदोरिया, संजय खटाना, लखबीर, सुनीता चौधरी, राकेश चौधरी, दिनेश शर्मा, शिवम त्यागी, सुधीर जोशी, विपिन बलूनी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *