तनवीर
हरिद्वार, 12 अप्रैल। सद्भावना सम्मेलन एवं बैशाखी स्नान पर्व के लिए पुलिस प्रशासन की और यातायात प्लान जारी किया गया है। यातायात प्लान के मुताबिक ही वाहनों को शहर में प्रवेश करने और वापस जाने दिया जाएगा। जारी यातायात प्लान के मुताबिक 13, 14 एवं 15 अप्रैल को दिल्ली और मेरठ की और से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कालेज, ख्यातिढाबा, गुरूकुल कांगड़ी विवि, शंकराचार्य चैक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे और अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतदीप और चमगादड़ टापू में पार्क होंगे। यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को सिंहद्वार से देशरक्षक तिराहा, बूढ़ी माता, श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा। अत्यधिक दबाव बढ़ने पर नारसन, मंगलौर, नगला इमरती अंडरपास, लंढौरा, लकसर, सुलतानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों को सहारनपुर➡मण्डावर➡भगवानपुर➡सालियर➡बिझौली चैक➡एनएच 344 होतेहुए➡नगला इमरती➡कोरकालेज➡बहादराबाद बाईपास➡हरिलोक तिराहा➡गुरूकुल कांगड़ी➡हरिद्वार पहुंचने पर अलकनंदा, दीनदायाल, पंतदीप व चमगदाड़ टापू में पार्क कराया जाएगा। दबाव बढने पर पंजाब-हरियाणा से आने वाले समस्त वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को नजीबाबाद➡चिड़ियापुर➡श्यामपुर➡चण्डी चैकी➡चण्डीचैक होते हुए दीनदयाल पार्किंग, पंतदीप पार्किंग व चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजा जाएगा।
वाहनों का दबाव बढने पर नजीबाबाद से आने वाले समस्त वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
देहरादून व ऋषिकेश से आने वाले वाहनों नेपाली फार्म➡रायवाला➡दूधाधारी तिराहा होते हुए मोतीचूर पार्किंग भेजा जाएगा।
सिडकुल और शिवालिक नगर की ओर से आने वाले वाहनों को भगतसिंह चैक➡ रानीपुर मोड़ ➡प्रेमनगर आश्रम चैक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजा जाएगा।
दिल्ली की तरफ से आने वाली समस्त पर्यटक बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग, हरिराम आर्य इण्टर कॉलेज में पार्क किया जायेगा ।
नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहनों, बसों को रोड़वेज बस अड्डा गौरी शंकर पार्किंग में रोका जाएगा।
नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले वाहनों हल्के वाहनों, बसों गौरी शंकर➡हनुमान चैक➡दक्षिण काली तिराहा➡भीमगोड़ा➡बैराज➡हाईवे➡चण्डीघाट चैक अण्डर पास से यू.टर्न लेकर देहरादून को प्रस्थान करेंगें।
नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहनों, बसों को गौरी शंकर➡हनुमानचैक➡दक्षिण काली तिराहा➡भीमगोड़ा➡बैराज➡हाईवे से बांये होते हुये फ्लाई ओवर के ऊपर से हरिद्वार शहर की तरफ जायेंगें।
नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों को (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) मण्डावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल से होते हुये लक्सर से पथरी, सिंहद्वार होते हुये जायेंगें अथवा मीरापुर मुजफ्फरनगर होते हुये आयेंगें।
ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर ऑटो विक्रम तथा ई-रिक्शा के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। देहरादून व ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो बिक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जायेगा। ज्वालापुर से आने वाले ऑटो, विक्रम तथा ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चैक होते हुए देवपुरा तिराहे से वापस जायेंगे।
जगजीतपुर से आने वाले ऑटो विक्रम तथा ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जायेगें।
कनखल से आने वाले ऑटो विक्रम तथा ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जायेगें।
बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम ऑटो रिक्शा भगत सिंह चैक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा से वापस जायेगें।
हिलबाईपास से आने वाले ऑटो विक्रम तथा ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जायेगें।
चण्डीचौक से वाल्मिकी चौक व शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चैक से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा। भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
12 अप्रैल रात 12 बजे से 15 अप्रैल तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


