चार साल से फरार धोखाधड़ी के ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 फरवरी। चार साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के ईनामी आरोपी को थाना सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस खरीद के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी पर 5 हजार रूपए का ईनाम घोषित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट जारी किया गया था। वर्ष 2024 में शिकायतकर्ता राकेश कुमार के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल में मोहित अग्रवाल आदि के खिलाफ फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में मुकद्मा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम के आरोपी की तलाश करते हुए लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश देने के बावजूद वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस छापेमारी से पहले ही आरोपी के अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह करने पर एसएसपी ने उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। विवेचक ने न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट हासिल किये थे।

लगातार प्रयास करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ.प्र. गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेन्द्र तोमर, अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत, होमगार्ड आफताल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *