तनवीर
हरिद्वार, 23 मार्च। थाना पथरी पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस आरोपी के कब्जे से मिली स्मैक का स्रोत पता लगाने में जुट गयी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुपालन के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। रविवार को फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल रविंद्र व वीरेंद्र के साथ गन्ना तोल केंद्र धनपुरा के पास चेकिंग के दौरान शौकीन उर्फ सुक्खा पुत्र कासिम लाल निवासी धनपुरा को स्मैक समेत दबोच लिया।


