तनवीर
हरिद्वार, 21 फरवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर राठौर प्लाजा के सामने सड़क से मुनीर पुत्र शमशाद निवासी नगला इमरती रूडकी को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 5.31 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस टीम में एसआई बबलू चौहान, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान व कुलदीप सिंह शामिल रहे।


