अवैध शराब के धंधे में लिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 सितम्बर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर देशी शराब के 290 व अंग्रेजी शराब के 21 पव्वे बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।