विडियो:-फिर मचाया हाथी ने उत्पाद, स्कूटी भी तोड़ी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार में रिहायसी इलाके में घुसे एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सड़क पर खड़ी एक स्कूटी उठाकर जमीन पर पटक दी। मामला जगजीतपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। हाथी के उत्पात से घरों में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की इस दौरान आस-पास कोई मौजूद नहीं था वरना हाथी उस पर भी हमला कर सकता था।

जगजीतपुर क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथियों की आवाजाही से स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारी इस इलाके में हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए हाथी रोधी खाई बनाने और रेडियो कॉलर लगाने की बात कह रहे हैं।