दो किलो से अधिक गांजे समेत तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 जुलाई। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के धंधे पर कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2.088 किलोग्राम गांज समेत दबोचे गए नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ए

एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चमगादड़ टापू जाने वाले तिराहे पर अंडरपास के नीचे हाथ में बैग लिए खड़े एक संदिग्ध को दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में संदिग्ध ने अपना राजू उर्फ गंजू पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज कालोनी मायापुर बताया। पुलिस टीम में एसआई नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल अजीत तोमर, प्रकाश खनेड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply