तनवीर
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। बीती 13 दिसम्बर को बद्रीबावला हवेली निवासी नितिन शर्मा ने गौतम चौहान उर्फ विभु पर रामघाट स्थित दुकान में घुसकर मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपी को घटना में प्रयुक्त चाकू समेत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चाकू बरामद होने पर मुकद्मे में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गयी। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप राठौर, हेडकांस्टेबल संजय पाल, कांस्टेबल शिवशंकर शामिल रहे।


