स्मैक समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 जनवरी। थाना श्यामपुर पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक व मोटरसाईकिल बरामद हुई है। एसएसपी के नशा तस्करों की धरपकड़ और कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने धु्रव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर जाने वाले रास्ते पर गश्त के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता निवासी ग्राम सर्वोदय नगर थाना सी.बी.गंज बरेली उ.प्र. बताया। स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने दिनेश कुमार गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई रचना, एएसआई मनमोहन सिंह, हेडकांस्टेबल बृजमोहन सिंह, कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *