होटल में ठहरे यात्रीयों के गहने चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 मई। होटल में ठहरे यात्रीयों के लाखों रूपए के गहने व नकदी चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की गयी ज्वेलरी और 50 हजार रूपए बरामद हूुए हैं। आरोपी होटल का पूर्व कर्मचारी है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 24 मई को त्रिवेणी शर्मा उर्फ सोनू निवासी ए-446, झूलेलाल मंदिर के पास जहांगीरपुरी दिल्ली ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज करायी थी कि वह अपने परिवार के साथ होटल गंगा दर्शन के कमरा नंबर 202 व 204 में ठहरे हुए थे। 22 मई की रात में अज्ञात चोर द्वारा उनके कमरे से नकदी व सोने के आभूषण जिनमें सोने की चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र का पेंडल एवं अन्य सामान शामिल थे चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हरिद्वार से अंबाला तक लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों की गहन पड़ताल करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ पत्तल पुत्र स्व.चेतन निवासी न्यू टैगोर गार्डन थाना महेशनगर अंबाला कैंट हरियाणा का रहने वाला है और नशे का आदी है। आरोपी पूर्व में होटल में काम कर चुका है और पुनः नौकरी की तलाश में होटल पहुंचा था। आरोपी के मोबाइल का प्रयोग नहीं करने से उसकी ट्रैकिंग बेहद कठिन थी। पुलिस टीम ने अंबाला पहुंचकर उसके परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अमित उर्फ पत्तल घर नहीं आया है। परिजनों से पूछताछ में उनकी चंडीगढ़ में रिश्तेदारी होने का भी पता चला। आरोपी के अंबाला में वाहन बदलने से उसकी सीसीटीवी कैमरों में लोकेशन नहीं मिलने पर पुलिस ने चंडीगढ़ पहुंचकर उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की तो पता चला कि वह 23 मई की शाम को चंडीगढ़ आया था। कुछ देर रुकने और खाना खाने के बाद घऱ जाने के लिए कहकर निकल गया था। सीसीटीवी में आरोपी अंबाला की और जाता दिखा। लेकिन घर के रास्ते में कैमरे न होने के कारण उसकी मैनुअली खोज शुरू की गई। स्थानीय स्तर पर मिली सूचना से पता चला कि वह हरिद्वार पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हरिद्वार औधौगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की ज्वैलरी बेचने की फिराक में हरिद्वार आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *