मोबाइल लूट के आरोपी गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 जनवरी। थाना कनखल पुलिस ने मोबाईल लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार लूटा गया मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अकरम पुत्र रियाज निवासी मौहल्ला कस्सबान पीठ बाजार ज्वालापुर व मोहम्मद कैफ पुत्र मुरसलीन निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर ने मंगलवार को मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेश राठौर, एसआई देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत व जयपाल सिंह शामिल रहे।