पुलिस ने दबोचा गांजा तस्कर, 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 17 फरवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के दृष्टिगत एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को एसआई चरण सिंह सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल ब्रजमोहन व पवन के साथ चमगादड़ टापू के पास चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपडी चण्डी घाट थाना श्यामपुर बताया। गांजा बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *