विडियो:-बैशाखी स्नान और सद्भावना संम्मेलन को संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


मेला क्षेत्र को 10 जोन व 33 सेक्टरों में विभाजित किया
डीएम और एसएसपी ने किया पुलिस बल को ब्रीफ

हरिद्वार, 12 अप्रैल। बैशाखी स्नान एवं सद्भावना सम्मेलन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को 10 जोन व 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। 6 डीएसपी, 19 इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष, एसएसआई, 42 सब इंस्पेक्टर व एडीशनल सब इंस्पेक्टर, 8 महिला सब इंस्पेक्टर, 181 हेडकांस्टेबल व कांस्टेबल, 63 महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस के 2 इंस्पेक्टर व 13 सब इंस्पेक्टर, 24 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, अभिसूचना इकाई के 9 कर्मचारी, 1 टीम बम डिस्पोजल व डॉग स्कवाड, फायर सर्विस की 4 यूनिट, 13 जल पुलिसकर्मी, 1 स्कवाड टियर गैस, 4 प्रिजन वैन व सादे वस्त्रो में 14 पुलिस कर्मी मेला क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे।


रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन में तैनात किए गए पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए डीएम व एसएसपी ने सभी कर्मियों को सतर्कता, संयम एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई को पूरे मेला क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *