जल्द से जल्द घटना का खुलासा करे पुलिस-संजीव चौधरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 सितम्बर। रविवार को चंद्राचार्य चौक के समीप ज्वैलर्स शौरूम में हुई करोड़ों की लूट की घटना के विरोध में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने चंद्राचार्य चौक पर धरना दिया और एसपी सिटी को ज्ञापन देकर घटना का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि यह अपराधियों के हौसले बुलन्द और व्यापारियो के मनोबल को तोड़ने वाली घटना है। व्यापारी डरे सहमे और अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। शहर के सबसे व्यस्त चौक पर हुई डकैती की घटना से व्यापारी ही नहीं आम जनमानस भी घबराया हुआ है।

पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करना चाहिए। शहर अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने कहा कि डकैती के अपराधी जल्दी ना पकड़े गए तो अन्य अपराधियांे का भी हौसला बुलन्द होगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलायी जाए। शहर महामंत्री मृत्युंजय अग्रवाल ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा होने से व्यापारियों और जनता का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय व्यापार मण्डल जल्दी ही व्यापारियों की महापंचायत बुलाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *