विडियो:-नशे की हालत में कार की छत पर चढ़कर रील बना रहे युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अप्रैल। नशे में कार की छत पर चढ़कर रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सबक सिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करने के साथ कार को भी सीज कर दिया। घटना थाना कनखल अंतर्गत गुरूकुल कांगड़ी विवि हाईवे की है।

हाईवे पर तीन युवकों के कार की छत पर चढ़कर वीडियो बनाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम धीरज पुत्र कृष्ण निवासी गांव उसमानपुर थाना उसमानपुर दिल्ली, शैलेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी डी-153 गली नं.3 करावालनगर दिल्ली व मोहित पुत्र नारायण सिहं निवासी गणोली थाना लोनी जिला गाजियाबाद बताए। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराने के बाद कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया और दो अन्य का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करने के साथ स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *