प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर बांटे माॅस्क

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में राठी चैक भूपतवाला पर आयोजित कार्यक्रम में बैटरी रिक्शा एवं स्थानीय लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए माॅस्क बांटे गए। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्याय विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती बाद में थी।

भ्रष्टाचार पहले हो जाता था। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनने के 3 साल बाद भी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। यह जीरो टॉयलेट की सरकार है। यह गरीबों की सरकार है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। सरकार को सीधे सीधे गरीवों की चिन्ता है। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ की ओछी राजनीति करती है। प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए संचालित की जा रही अनेक योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।

प्रदेश के विकास की गति तेज हुई है। मीडिया प्रमुख विकल राठी ने कहा कि हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जिस प्रकार से विकास कार्य करा रहे हैं। उससे हरिद्वार शीघ्र ही आधुनिक शहरों में सूची में शामिल हो जाएगा। अंडर ग्राउंड गैस लाइन, बिजली लाइन, सीवर लाइन आदि योजनाएं हरिद्वार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान चीनू पंडित, रितेश वशिष्ठ, चंद्रकांता भाटिया, अंकुश भाटिया, सनी गिरी, महेश शर्मा, अनीता चैधरी, चरण सिंह, मनोहर लाल खट्टर, अशोक, विपिन चैधरी, अमित वर्मा, अविनाश सिंह, रजनी, हर्षित पारीक आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *