प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-मदन कौशिक

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 13 मार्च। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर विकास के तीन साल बातें कम काम ज्यादा शीर्षक से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभी मण्डलों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि 18 मार्च को त्रिवेंद्र रावत सरकार के गठन को 3 साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष में प्रत्येक विधानसभा में आभार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की 3 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी मंडल अध्यक्षों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष वार्ड वार बैठक करें और प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु कक्कड़, मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, बृजेश चैधरी, शिवम बंधु गुप्ता, अनिमेष कुमार, पुष्पराज कुशवाहा, संजीव त्यागी, दिनेश पांडे, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, पूरन पांडे, जगदीश वैद्य, कमलेश सिंघल, कुसुम गांधी, कामिनी सडाना, सुरेश गुलाटी, जागेराम शास्त्री, अशोक त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *